Rajasthan SI exam paper 13 September 2021 (Answer Key) – Paper 1


Rajasthan SI exam paper 13 September 2021 (Answer Key) - Paper 1

Rajasthan SI exam paper 13 September 2021 (Answer Key) – Paper 1 : Rajasthan SI exam paper 13 September 2021 (Answer Key) – Paper 1 (General Hindi) available here. Rajasthan Police SI Question Paper 1 held on 13/09/2021 in Morning Shift in Rajasthan state available in Pdf format. Today on 13th September 2021 Rajasthan Public Service Commission (RPSC) conducted the Police Sub Inspector (SI) exam for Paper 1 (General Hindi) in 1st Shift (Morning Shift) from 10:00 AM to 12:00 PM in Rajasthan state.

Exam Name : RPSC Sub Inspector Exam 2021
Exam for Post : Sub Inspector (SI)
Paper : Paper 1 (General Hindi)
Exam Organiser : RPSC (Rajasthan Public Service Commission)
Exam Date : 13/09/2021 (Shift 1 – Morning Shift)
Exam Time : 10 AM to 12 PM
Paper 2 – Click Here

Rajasthan Police Sub Inspector (SI) Exam Paper 2021 – Paper 1 (Shift 1)

(General Hindi)

1. किस विकल्प में सभी शब्द ‘पेड़’ के पर्यायवाची हैं ?
(1) विटप, द्रुम
(2) पुहुप, तरु
(3) रसाल, पादप
(4) वृक्ष, अरण्य

2. किस विकल्प में परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं हैं ?
(1) ऊँट, करभ
(2) रात, यामिनी
(3) कपोत, पिक
(4) इच्छा, अभीप्सा

3. किस वाक्य में ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है ?
(1) मैं कल आ सकता हूँ।
(2) संभवत: वह आएगा।
(3) मुझे आने तो दो।
(4) वह पटना गया था।

4. किस विकल्प में सभी विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों से रचित हैं ?
(1) वार्षिक, निचला
(2) पीड़ित, दयनीय
(3) भीतरी, आपसी
(4) शिक्षित, कमाऊ

5. निम्नलिखित में ‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है:

(1) तटिनी


(2) पयस्विनी
(3) आपगा
(4) सरसी

6. किस विकल्प में समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है ?
(1) ऋत-ऋतु = सही/सच्चा – मौसम/वर्ष का एक भाग
(2) वसन-व्यसन = कपड़ा-बुरी लत
(3) शोथ-शोध = सूजन-शुद्धि संस्कार
(4) वृत-वृंद = समूह-डंठल

7. किन समश्रुत शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है ?
(1) द्रव-द्रव्य = तरल-पदार्थ
(2) चिर-चीर = वस्त्र-दीर्घकाल
(3) स्रोत-श्रोत = धारा-कान
(4) हरण – हरिण = चुराना-मृग

8. ‘परिच्छद-परिच्छेद’ शब्दों का सही अर्थ भेद है
(1) अनुभाग – आवरण
(2) सीमा – नौकर-चाकर
(3) काटना – साज-सामान
(4) आवरण – अनुभाग

9. किस विकल्प के शब्द परस्पर विलोम नहीं हैं ?
(1) श्लाघनीय – प्रशंसनीय
(2) ऋत – अनृत
(3) सापेक्ष – निरपेक्ष
(4) साम्य – वैषम्य

10. किस विकल्प में विलोम-शब्द-युग्म नहीं है ?
(1) सम्मुख – विमुख
(2) संग्रह – परिग्रह
(3) सघन – विरल
(4) ऋजु – वक्र

11. निम्नलिखित में विलोम युग्म है :
(1) सुकर-दुष्कर
(2) मूढ़-विमूढ़
(3) विज्ञ-अभिज्ञ
(4) सामिष-आमिष

12. ‘कही हुई बात को फिर-फिर कहना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है
(1) वाचाल


(2) तार्किक
(3) पिष्टपेषण
(4) पूर्वग्रह

13. निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है ?
(1) उस जगह एक सभा होने जा रही है।
(2) लड़का अब अपने पाँव से चलता है।
(3) वह घर से बाहर आया।
(4) राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।

14. ‘जिसका आचरण अच्छा हो’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा
(1) सदाचारी
(2) साधु
(3) सज्जन
(4) सद्भावी

15. ‘ऐसा रोग जो छूने मात्र से फैलता हो’ – के लिए सार्थक शब्द होगा :
(1) घातक रोग
(2) असाध्य रोग
(3) चर्म रोग
(4) संक्रामक रोग

16. ‘ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है
(1) पिपासु
(2) जिज्ञासु
(3) संन्यासी
(4) तपस्वी

17. कौन सा शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होता है।
(1) होश
(2) आँसू
(3) बाल
(4) आकाश

18. किस वाक्य में ‘मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(1) इस विषय में आपकी क्या राय है?
(2) हम अपने आपको भूल गए।
(3) यह बात आप ही कह दीजिए।
(4) आपको यही उचित लगता है, तो ठीक है।

19. ‘हिमालय से अनेक नदियाँ निकलती हैं।’ इस वाक्य में किस कारक के परसर्ग का प्रयोग हुआ ।
(1) करण कारक


(2) अपादान कारक
(3) अधिकरण कारक
(4) संबंध कारक

20. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं ?
(1) साथी, घी, शक्कर
(2) इमली, चाँदी, लौकी
(3) भलाई, हलवाई, ईसाई
(4) हाथी, बालू, आलू

Pages: 1 2 3 4 5


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *